Madhya Pradesh

employees news : कर्मचारी मंच ने संयुक्त मोर्चा की सामूहिक अवकाश आंदोलन का समर्थन किया

Bhopal employees news : मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी अनियमित कर्मचारी की न्यायोचित 26 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 25 अगस्त 2023 को प्रस्तावित कर्मचारियों के प्रदेश व्यापी सामूहिक अवकाश आंदोलन का समर्थन किया है आंदोलन के समर्थन में कर्मचारी मंच ने अनियमित कर्मचारियों के साथ सतपुड़ा भवन पर सभा का आयोजन किया सभा को अशोक पांडे सुनील पाठक श्याम बिहारी सिंह सत्येंद्र पांडे शिव प्रसाद सांगुले श्यामलाल विश्वकर्मा लव प्रकाश पाराशर राकेश वर्मा आदि ने संबोधित किया।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी कि विज्ञप्ति में बताया है कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी प्रमुख 26 सूत्रीय मांगों में प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों की न्यायोचित मागो को प्रमुखता से शामिल किया है इसी तारतम में मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच द्वारा प्रस्ताव पारित करके 25 अगस्त 2023 के सामूहिक अवकाश आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है 25 अगस्त 2023 को प्रदेश के अनियमित कर्मचारी भी पूरे प्रदेश में आंदोलन के समर्थन में अवकाश पर रहेंगे तथा प्रदेश व्यापी आंदोलन में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button