Featured

कर्मचारी मंच का मतदाता महादान अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा आज मतदान महादान अभियान तुलसी नगर सेकंड स्टाफ कर्मचारी कॉलोनी से शुरू किया गया अभियान की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा शादी में कन्यादान और लोकतंत्र में मतदान जरूरी है के नारे के साथ किया गया मतदान महादान अभियान तुलसी नगर शिवाजी नगर 74 बंगला कर्मचारी अधिकारी कॉलोनी में चलाया गया अभियान के दौरान कर्मचारी मंच के पदाधिकारी ने कर्मचारी एवं उनके परिवार से अपील करी की मतदान के दिन सब काम छोड़कर पहले मतदान करें बाद में दूसरा काम करें मतदान करते समय निर्वाचन आयोग की नियमों का ध्यान जरूर रखें ताकि मतदान सही हो निरस्त न हो कर्मचारी साथियों को 100% मतदान का संकल्प दिलाया गया मतदान महादान अभियान में अशोक पांडे सुनील पाठक शिव प्रसाद सांगुले सत्येंद्र पांडे गणेश शुक्ला भगवान दास बिल्लोरे श्यामलाल विश्वकर्मा चांद सिंह थावरिया भील हरि सिंह गुर्जर लव प्रकाश पाराशर राकेश वर्मा प्रेम नारायण सिंह परिहार श्याम बिहारी सिंह राजेंद्र शर्मा हरि सिंह सोलंकी प्रीतम मेहर कमलेश गोरे देवराज विश्वकर्मा भूपेंद्र पांडे दिनेश मालवीय आदि सैकड़ो कर्मचारी शामिल थे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि लोकतंत्र में मतदान जरूरी है कर्मचारी एवं उसका परिवार इस बार 100% मतदान करके कर्मचारी हितैषी सरकार बनाने का काम करेगा प्रदेश में कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी होने के कारण कर्मचारियों का मतदान प्रतिशत काम रहता था और जल्दी बाजी में मतदान करने के कारण उसके एवं उसके परिवार का वोट ज्यादातर रिजेक्ट हो जाता था वर्ष 2008 के मुकाबला 2013 में कर्मचारियों का पोस्टल बैलट प्रतिशत 132 रहा है जबकि कर्मचारियों का रिजेक्ट पोस्टल बैलट प्रतिशत 14 रहा है जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में कर्मचारियों के पोस्टल बैलट प्रतिशत में 16% की वृद्धि हुई है लेकिन कर्मचारी के रिजेक्ट पोस्टल बैलट 14% ही रहा है कर्मचारी मंच ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2023 के चुनाव में कर्मचारियों के पोस्टल बैलट प्रतिशत शत प्रतिशत रहेगा और कर्मचारियों के रिजेक्ट पोस्टल बैलट 0 प्रतिशत रहेगा इस बार चुनाव आयोग ने कर्मचारियों को जहां चुनाव ड्यूटी होगी वहीं पर वोट डालने का अधिकार दिया है इसलिए कर्मचारियों का मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि होगी क्योंकि कर्मचारियों के पोस्टल बैलट की गणना पहले होती है उसी से चुनाव परिणाम का पहला रुझान भी आता है प्रदेश में 10 लाख कर्मचारी मतदाता है कर्मचारी 100% मतदान करेंगा अपने परिवार से मतदान कराएगा और 2023 में कर्मचारियों के बोट से कर्मचारी हितेषी सरकार बनाएग कर्मचारी मंच का मतदान महान दान अभियान 15 नवंबर तक प्रदेश के 53 जिलों में कर्मचारियों के बीच चलाया जाएगा।

                             

Related Articles

Back to top button