Madhya PradeshpoliticsState Election 2023

लाडली बहनों को अब हर माह 1250 रुपए, 450 की रसोई गैस

लाडली बहनों को अब हर माह 1250 रुपए, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, राखी के लिए 250 रुपए, 450 की रसोई गैस
Bhopal election 2023 news : राजधानी के जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को कई सौगत दी। सीएम ने राखी के लिए बहनों के खाते में 250 रुपए सिंगल क्लिक के जरिये ट्रांसफर किए। साथ ही अक्टूबर से अब बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए डालने की घोषणा की। साथ ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों का महाकुंभ है। आज नारीशक्ति की आवाज पूरे मध्य प्रदेश में गुंजना चाहिए। भाई बहन का प्रेम अमर प्रेम है। प्रेम,आत्मीयता और यह प्यार का पवित्र रिश्ता मेरी सभी बहनों को मेरा शीश छुका कर प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों राशि की बहुत शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि पूरी दुनिया को संदेश देता हूं कि मां, बहन और बेटी पूजनीय है। उनका मान, सम्मान यह मानवता का धर्म है। उनकी जिंदगी में कोई संकट और कष्ट ना रहे। सीएम ने कहा कि हिंदू या मुस्लिम सभी मेरी बहनें है।
महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि पुलिस की भर्ती में अभी महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षण है। अब पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्ती में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। इसके अलावा सीएम ने एलान किया कि नोमिनेटेड पोस्ट में भी अब महिलाओं को 35 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा।अलग-अलग तरह की नियुक्तियों में महिलाओं को ठीक प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बहन और बेटी को बेहतर शिक्षा देनी होगी।
हर गरीब के घर पहुंचेगी बिजली
उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं की जाएगी। सितंबर में बढ़े हुए बिलों को जीरो कर दिया जाएगा। गरीब बहनों का बिजली बिल महीने में सिर्फ 100 रुपए ही आए, उसका भी इंतजाम किया जाएगा। 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, जिससे हर घर में बिजली पहुंचाई जाएगी। कई छोटे छोटे गांव में बिजली नहीं है। ऐसी बहने भी अंधेरे में नहीं रहेगी। अब 20 मकान की भी कोई बस्ती है तो वहां बिजली ले जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। तकि वहां ठीक तरीके से बिजली आ जाए।
लाडली बहनें आजीविका मिशन में होगी शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सपना है कि हर महिला की आमदनी बढ़ा कर 10 हजार रुपए महीना करना है। स्व सहायता समूह में कई महिलाएं 10 हजार रुपए कमा रही है। इसलिए आज यह फैसला कर रहे है कि लाडली बहना आजीविका मिशन के अंतर्गत आएगी। उनको स्वरोजगार के लिए बैंक लोन देगी। दो प्रतिशत ब्याज आपको देना होगा। बाकि ब्याज की राशि सरकार भरेंगी। सीएम ने कहा कि तुम्मारे आंसू, तकलीफ, दर्द को मैं पी जाऊगा। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद देता हूं। बहनों के नाम पर यदि कोई संपत्ति खरीदी जाएगी तो स्टाप शुल्क एक प्रतिशत ही लगेगा। बहन यदि कोई छोटा उद्योग लगाना चाहती है तो पूरी मदद करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट भी आरक्षित किए जाएंगे।
गांव की महिलाओं को प्लाट
सीएम ने कहा कि गांव में रहने वाली बहनें मुझे कहती है कि भैया हमारे पास गांव में रहने के लिए मकान नहीं है। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन का संकल्प है कि यदि किसी बहन के पास रहने की जगह नहीं है तो गांव में भी उनको प्लाट दिया जाएगा। शहर में भी माफियाओं से छुडाई जमीन पर छोटे छोटे घर बनाकर महिलाओं को दिए जाएंगे। जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना में प्लाट और मकान दिया जाएगा।
लाडली बहनों के पैर धो पानी माथे से लगाया
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत में लाडली लक्ष्मी का पूजन किया। इसके बाद लाडली बहनों के पैर धोकर पानी को माथे से गला आशीर्वाद लिया। बहनों ने भी मुख्यमंत्री को विशाल राखी भेंट की। इसके बाद लाडली बहना कैंलेडर का विमोचन किया गया। लाडली बहना सेना पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। जिसमें सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सशक्तिकरण को दिखाया गया। साथ ही थ्रीडी शो दिखाया गया। सीएम ने कार्यक्रम में आई लाडली बहनों पर फूल बरसा कर स्वागत किया। साथ ही बहनों से राखी बंधवाई और गिफ्ट दिया। बता दें 10 जून से लाड़ली बहना योजना शुरू हई। इसमें 21 से 60 वर्ष की उम्र की पात्र बहनों को हर माह एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में तीन किश्तों में कुल तीन हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि अंतरित की गई। योजना में जबलपुर से पहली किश्त में एक हजार 209 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। इंदौर से दूसरी किश्त और रीवा से तीसरी किश्त जारी की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए करने का एलान किया है।

Related Articles

Back to top button