Featured

कांग्रेस चाहती है हर वर्ग का हो चहुमुखी विकास : यादवेन्द

टीकमगढ़ | आजादी के बाद से कांग्रेस आमजनों की समग्र विकास के लिए कृत संकल्िपत रही है। गांव-गांव में विभिन्न जनकल्याणकार योजनाएं चलाकर कांग्रेस की सरकार ने आमजनों को लाभांवित किया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग का चहुमुखी विकास चाहती है। यह बात टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने विधानसभा अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत बड़ागांव क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोग शांति से रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसे लोगों को सबक सीखाना जरूरी है जिन्होंने भ्रष्टाचार को जन्म दिया है और गुण्डा तत्वों को बढ़ावा देकर उनके हौंसले बुलंद किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी श्री बुन्देला ने कहा कि पिछली बार भी जो नामचीन व्यक्ित भाजपा की चुनावी कमान संभाले हुए थे वही लोग इस बार लोगों को डरा धमकाकर उनका मत छिनने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ागांव क्षेत्र के जमुनिया खेरा, आदिवासी मुहल्ला, लुखरयाऊ, हरिजनबस्ती, धनुषधारी मंदिर चौराहा, ढिमरौला धर्मशाला, मिथलाखेरा, दरगुवा रोड, अंतौरा में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को दीपों के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी से यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि यह पर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशहाली लेकर आए। दीपों की जगमगाहट की तरह प्रत्येक गांव में विकास का प्रकाश हो, इसलिए कांग्रेस पार्टी जरूरी है। अंत में कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता में रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में रहने के लिए क्या क्या कर सकती है इसका अनुमान लगाना मुश्िकल है। उन्होंने इस विधानसभा के तमाम उदाहरण जनता के सामने पेश किए है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आशीर्वाद देकर जनता एेसे तत्वों को सबक सीखए जिन्होंने क्षेत्र में भ्रष्टाचार असामाजिक तत्वों को संरक्षण देकर जनता पर झूठे मुकद्दमें दर्ज कराए हों।

इस अवसर पर सूर्यप्रकाश मिश्रा, संजय नायक, पहाड़ी पूर्व सरपंच कुंवरलाल यादव, आशाराम यादव, राजाराम यादव, राजू यादव नीमखेरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दलूराम अिहरवार, नरेन्द्र यादव, गौरव शर्मा, भरत सोनी, आनंद चौबे, पार्षद पूनम जायसवाल, रामकुमार यादव, पूर्व पार्षद सुनील यादव, िरंकू भदौरा हबीब राईन, अनीस अहमद, देवेन्द्र नापित, अरविन्द खटीक, लक्ष्मन रैकवार, छक्कीलाल कुशवाहा, रानू मिश्रा, प्रकाश अहिरवार, सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की माैजूदगी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button