Featured

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया मतदाता पर्ची का वितरण

<br /> मुख्यमंत्री शिवराज ने किया मतदाता पर्ची का वितरण<br />


भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाता पर्ची वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के साथ श्यामला हिल्स क्षेत्र में मतदाता पर्ची का वितरण किया गया ,
आज सुबह से मुख्यमंत्री शिवराजसिहं चौहान  भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के साथ श्यामला हिल्स में मतदाता को मतदान पर्ची किया। इसी दौरान कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के निवास पहुंचकर मतदान पर्ची वितरण किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी ने जनसंपर्क कर दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वार्ड क्र. 33 के भीम नगर में प्रदेश में चल रहे पर्ची वितरण महाअभियान के तहत मतदान पर्ची वितरण घर घर जाकर किया एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान, पूर्व सांसद आलोक संजर,जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी , बीडीए उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल , रामदयाल प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Articles

Back to top button