Business

पंजाब एंड सिंध बैंक ने जारी किए वित्तीय परिणाम: 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के आंकड़े

**मुंबई:** पंजाब एंड सिंध बैंक ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक ने वर्ष-दर-वर्ष और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर उल्लेखनीय वित्तीय प्रगति दर्ज की है।

#### वर्ष-दर-वर्ष कार्य-निष्पादन:
– **कुल कारोबार:** 7.10% की वृद्धि के साथ ₹2,08,331 करोड़।
– **कुल जमा:** 5.59% की वृद्धि।
– **खुदरा सावधि जमाएं:** 10.15% की वृद्धि।
– **कुल अग्रिम:** 9.24% की वृद्धि।
– **रैम अग्रिम:** 15.69% की वृद्धि।
– **खुदरा अग्रिम:** 22.99% की वृद्धि।
– **एमएसएमई अग्रिम:** 13.63% की वृद्धि।
– **सकल अग्रिमों में रैम अग्रिम (%)** 49.57% से बढ़कर 52.49% हो गया।
– **परिचालन लाभ:** 23.35% की वृद्धि।
– **शुद्ध लाभ:** 18.95% की वृद्धि।
– **सकल एनपीए अनुपात:** 208 बीपीएस का सुधार।
– **निवल एनपीए अनुपात:** 36 बीपीएस का सुधार।
– **ऋण जमा अनुपात:** 70.32% से बढ़कर 72.76% हो गया।

#### तिमाही-दर-तिमाही कार्य-निष्पादन:
– **शुद्ध लाभ:** 30.94% की वृद्धि।
– **शुद्ध ब्याज आय:** 23.37% की वृद्धि।
– **निवेश पर प्रतिफल (%):** 23 बीपीएस का सुधार।
– **निवल ब्याज मार्जिन (%):** 37 बीपीएस का सुधार।
– **औसत आस्तियों पर प्रतिफल (%):** 12 बीपीएस का सुधार।
– **सीआरएआर (%):** 17.16% से बढ़कर 17.30% हो गया।

#### प्रमुख घटनाक्रम (तिमाही 2024-25):
– **भारतीय सेना के साथ समझौता ज्ञापन:** सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ वेतन पैकेज प्रस्तावित।
– **मारुति सुजुकी के साथ गठजोड़:** डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार ऋण की सुविधा।
– **मेसर्स फिसडम के साथ सहयोग:** स्टॉक और म्यूचुअल फंड निवेश के लिए।
– **मोबाइल एटीएम:** ग्राहकों की सुविधा के लिए।
– **नई शाखा उद्घाटन:** सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली में मॉडल शाखा स्थापित।

पंजाब एंड सिंध बैंक की वित्तीय प्रगति और नई पहलें दर्शाती हैं कि बैंक विकास की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।

Related Articles