Business

मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, 60,000 स्थानों पर बढ़े दाम

भोपाल । मध्यप्रदेश में संपत्ति खरीदने वालों के लिए अब अधिक खर्च करना पड़ेगा। आज से प्रदेशभर में प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे 60,000 से अधिक स्थानों पर संपत्ति महंगी हो गई है।

रजिस्ट्रार ऑफिस में देर रात तक रही भीड़
नई दरें लागू होने से पहले प्रदेशभर के रजिस्ट्रार ऑफिस में दस्तावेज पंजीयन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भोपाल में ही करीब 600 रजिस्ट्रियों का पंजीयन हुआ। रातभर लोग रजिस्ट्रार दफ्तरों में दस्तावेज जमा कराने के लिए इंतजार करते नजर आए।

इंदौर में 2539 करोड़ की आय, ग्वालियर-उज्जैन में भी बढ़ी रजिस्ट्रियां
इंदौर जिले में 2539 करोड़ रुपये की संपत्ति का पंजीयन हुआ। ग्वालियर में 500 और उज्जैन में 300 से अधिक रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। रात 12 बजे के बाद तक दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी रही।

Related Articles