
**· निसान ने बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों के लिए एक विशेष हेल्पडेस्क स्थापित की, जिसमें निशुल्क रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।**
**· बाढ़ से प्रभावित वाहनों के इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस शुल्क में 1,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।**
**· यह सहायता 30 सितंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी।**
गुरुग्राम: भारत के कई हिस्सों में जारी बाढ़ के संकट को देखते हुए, निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अपने ग्राहकों की मदद के लिए विशेष कदम उठाए हैं। कंपनी ने बाढ़ से प्रभावित वाहनों के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क स्थापित की है और 30 सितंबर 2024 तक निशुल्क रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की है।
इस विशेष पहल के तहत, निसान बाढ़ से प्रभावित वाहनों को टो करके नजदीकी निसान सर्विस वर्कशॉप तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। इसके साथ ही, बाढ़ प्रभावित वाहनों के इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस शुल्क में 1,000 रुपये तक की छूट भी दी जाएगी, जिससे ग्राहकों को इंश्योरेंस क्लेम के निपटारे में वित्तीय राहत मिलेगी।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, “हम बाढ़ की स्थिति के कारण अपने ग्राहकों के सामने आई चुनौतियों को समझते हैं। हमारी प्राथमिकता उनकी सुरक्षा और संतुष्टि है। हम 30 सितंबर 2024 तक अपनी सहायता का विस्तार कर रहे हैं ताकि इस कठिन समय में अपने ग्राहकों को आवश्यक समर्थन प्रदान कर सकें। हमारे हेल्पडेस्क और सेवाओं के माध्यम से, हम ग्राहकों को त्वरित राहत देने और उनके वाहनों को जल्द से जल्द सड़क पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।”
इसके अतिरिक्त, निसान बाढ़ प्रभावित वाहनों के लिए विशेष ऑफर भी प्रदान कर रही है, जिसमें इंजन ऑयल/ऑयल फिल्टर रिप्लेसमेंट पर 10% छूट और फ्लोर कार्पेट रिप्लेसमेंट पर 10% छूट शामिल है। अधिकृत सर्विस वर्कशॉप पर इस महीने की गई सेवाओं पर व्यापक व्हीकल हेल्थ चेक-अप की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ग्राहक 1800 209 3456 पर कॉल करके या नजदीकी निसान ऑथराइज्ड सर्विस वर्कशॉप पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।