Business

मर्सडिज-बैंज ने रिकॉर्ड 9,262 इकाइयां बेचीं

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सडिज-बैंज की 2024 की पहली छमाही में भारत में बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 9,262 इकाई हो गई। यह वृद्धि विभिन्न श्रेणियों में मजबूत मांग और बड़ी संख्या में मॉडलों की उपलब्धता के दम पर दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार यह देश में उसकी अभी तक की सबसे अधिक बिक्री वाली छमाही रही। उसने 2023 की जनवरी-जून में 8,528 इकाइयों की बिक्री की थी। मर्सडिज-बैंज इंडिया ने कहा कि उसकी योजना 2024 की दूसरी छमाही में छह नए उत्पाद पेश करने की है।

Related Articles