Madhya Pradesh
भोपाल जिले को मिला भूमि सम्मान

भोपाल । राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने भोपाल जिले को भूमि सम्मान दिया। कलेक्टर की ओर से अपर कलेक्टर माया अवस्थी ने नई दिल्ली में पुरुस्कार ग्रहण किया।खास बात ये है कि देश के 75 जिलों का चयन इसके लिए किया गया। ऐसे में देश के सर्वाधिक कलेक्टर सम्मानित होने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान रहा है।
दरअसल, आज प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। जबकि इसमें करीब 75 कलेक्टर शामिल थे। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विभाग के कर्मचारियों को भी दी बधाई।