Featured

हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से 24 गुना ज्यादा खतरनाक बम बना रहा अमेरिका

वाशिंगटन । दुनिया के कई हिस्सों में अपने वर्चस्व को लगातार मिल रही चुनौती को देखते हुए अमेरिका ने एक बार फिर से परमाणु हथियारों को तेजी से विकसित करने का काम शुरू किया है। ऐसे मानचित्र जारी किए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद विकसित किए जा रहे एक नए तरह के परमाणु बम को अगर रूस की राजधानी मॉस्को पर गिराया जाएगा। तो उससे कितना विनाश हो सकता है। इस मानचित्र के मुताबिक रूसी राजधानी मॉस्को पर अमेरिका के नए सुपर-परमाणु ग्रेविटी बम का विनाशकारी असर हो सकता हैं।रिपोर्ट के मुताबिक इस नए बम को बी61-13 नाम दिया गया है जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की तुलना में 24 गुना अधिक शक्तिशाली है।

पेंटागन ने इस हफ्ते घोषणा की थी कि वह एक नया परमाणु ‘ग्रेविटी बम’ विकसित कर रहा है, जो हिरोशिमा में विस्फोटित परमाणु बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली है। बी61-13 ‘ग्रेविटी बम’ बी61 फैमिली का 13वां संस्करण है, जो गाइडेड होने के बजाय अपने लक्ष्य पर गिरता है। ग्रेविटी बम बिना गाइडेड बम होते हैं लेकिन इस नए बम में एक टेल किट होगी, जो निशाने पर गिरने में मदद करेगी और अधिक सटीकता सुनिश्चित करेगी. न्यूकमैप का उपयोग करते हुए एक सिमुलेशन का अनुमान है कि मॉस्को के ऊपर 360 किलोटन की क्षमता वाले B61-13 बम के विस्फोट से लाखों लोग हताहत होंगे, लगभग दस लाख घायल होंगे और शहर को मीलों तक भीषण नुकसान होगा।

Related Articles

Back to top button