Nationalpolitics

AICC news : कांग्रेस ने ग‎ठित की नई कार्यस‎मिति, शशि थरुर, सचिन पायलट को ‎मिला स्थान

New Dehli AICC news : 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी नई कार्यस‎मिति ग‎ठित कर दी है। इस बार राजस्थान के प्रमुख नेता स‎चिन पायलट को भी शा‎मिल ‎किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रविवार को अपनी नई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन कर ‎दिया है। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। स‎मिति में राजस्थान के प्रमुख नेता सचिन पायलट के साथ शशि थरूर को भी एंट्री मिली है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। 2024 के आम चुनाव से पहले मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम कांग्रेस के लिए कई मायनों में अहम हो सकती है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की नई कार्यसमिति में उन नेताओं को भी जगह मिली है, जो कभी कांग्रेस से नाराज थे। इन लोगों ने जी-23 गुट बना लिया था। इन नेताओं में आनंद शर्मा और शशि थरूर जैसे नेता भी शामिल थे, जो अब सीडब्लूसी का हिस्सा बन चुके हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस में फैसले लेने वाली ये सबसे बड़ी कमेटी है। कमेटी के ऐलान से पहले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कई दौर की बैठकें की थीं। नए नामों में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया हैं। कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था। इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति का गठन ‎‎किया है। स‎मि‎ति में प्रियंका गांधी वाड्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता को भी शामिल ‎किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button