Mumbai : बी-टाउन के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर आज यानी 16 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने फिल्म ‘आशिकी 2’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। दोनों ही स्टार्स की ये पहली फिल्म थी। आदित्य (Aditya Roy Kapur Birthday) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों ऐसी अफवाहें हैं कि एक्टर अभिनेत्री अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। हांलाकि, दोनों में से किसी अभी तक मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों अक्सर लेट नाइट डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। मगर ऐसा पहली बार नहीं है कि जब आदित्य अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आए हो इससे पहले भी एक्टर का नाम इंडस्ट्री की कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है।
यह भी पढ़ें- मीनाक्षी शेषाद्रि की वजह से टूटा था कुमार सानू का घर! राजकुमार संतोषी संग भी जुड़ा नाम, फिर US में बनीं बावर्ची
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
जी हां, आदित्य की इश्क की चर्चाएं एक-दो नहीं बल्कि 7 हसीनाओं संग रही है। आज उनके जन्मदिन (Aditya Roy Kapur Birthday) के मौके पर हम आपको आदित्य रॉय कपूर की लव लाइफ से वाकिफ कराएंगे। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है आशिकी 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के लिंकअप्स की खबरें आई थीं। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
अहाना देओल (Ahana Deol)
धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल भी आदित्य रॉय कपूर के प्यार में दीवानी थीं। बताया जाता है कि जब आदित्य स्टार नहीं बने थे तब दोनों का इश्क चरम पर था, लेकिन कुछ वक्त बाद ये दोनों अलग हो गए। इनके अलग होने का कारण क्या रहा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ता था। आदित्य रॉय कपूर और कैट ने फिल्म ‘फितूर’ में एक साथ काम किया था, जिसके बाद इन दोनों के इश्क की चर्चा बी-टाउन के गलियारों में होने लगी थी।
निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal)
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ आदित्य रॉय कपूर ने कोई फिल्म नहीं की, लेकिन जिम में ये दोनों काफी वक्त साथ बिताते थे। लोगों ने इन दोनों की नजदीकियों को चंद दिनों में ही नोटिस कर लिया, जिसके बाद इनके इश्क की बातें सबके बीच फैलने लगीं।
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड बनने से पहले अदाकारा रिया चक्रवर्ती का दिल आदित्य रॉय कपूर पर आया था। ये दोनों कई बार साथ देखे गए, जिसके बाद हर कोई मान बैठा कि ये बॉलीवुड के नए कपल हैं लेकिन चंद दिनों बाद ये अलग हो गए। आदित्य और रिया का ये रिश्ता भले ही बहुत छोटा रहा हो लेकिन इसकी बातें आज तक होती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा की वजह से ही आदित्य और डीवा का रिश्ता खत्म हुआ। बताया जाता है कि फिल्म कलंक के दौरान ये दोनों दोस्त बन गए और सोनाक्षी नहीं चाहती थीं कि आदित्य किसी दूसरी महिला के करीब जाएं। बस फिर क्या था आदित्य ने डीवा का हाथ छोड़कर बॉलीवुड की दबंग लेडी का हाथ थाम लिया।
मारियाना मुकुचयन (Marianna Mukuchyan)
आदित्य रॉय कपूर की लोकप्रियता बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। उनकी दीवानगी अमेरिका में भी फैली हुई है। यही कारण है कि आदित्य ने अमेरिकन मेकअप आर्टिस्ट मारियाना मुकुचयन को डेट किया। इस रिश्ते को लेकर भी लोगों में काफी बातें हुईं।
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार ‘द नाइट मैनेजर 2’ में देखा गया था। आदित्य अगली बार, अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मेट्रो…इन डिनो’ में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।