ब्राह्मण समाज काे लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट का आरोपी गिरफ्तार

Morena News Derogatory comments against Brahmins on social media : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस तहसील निवासी एक कथित नेता के पुत्र द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर ब्राह्मणों समुदाय के लोगों को मानसिक आहत के चलते कैलारस थाने में तहरीर देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद कैलारस पुलिस हरकत में आई। ब्राह्मण समुदाय के लोगों की शिकायत पर कथित नेता पुत्र के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्राह्मण समाज के सैकड़ों समाज बंधुओ ने कैलारस थाने पहुंचकर ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले विनोद धाकड़ पिता पूर्व जनपद अध्यक्ष भाजपा रामलखन धाकड़ निवासी सुजर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। क्योंकि विनोद धाकड़ ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी सूचना जैसे ही ब्राह्मण समाज को लगी तो ब्राह्मण समाज द्वारा इस टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक की।
उसके बाद सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों समाज के लोगों ने कैलारस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने आरोपी विनोद धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तार करने की की मांग की। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।