Madhya Pradesh

भोपाल जिले में अब तक 614.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भोपाल । जिले में शुक्रवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 614.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। भोपाल जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिलीमीटर है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 15 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे तक बैरागढ़ में 5.6 मिली मीटर, बैरसिया में 11.1 मिली मीटर तथा कोलार क्षेत्र में 11 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है ।

जिले में एक जून से 15 सितंबर 2023 तक 614.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 712.1 मिली मीटर, बैरसिया में 626.1 तथा कोलार में 504.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button