गुना। केंद्र और राज्य सरकार की महत्ती लाड़ली बेटी योजना के तहत गुना शहर मंडल की महिला मोर्चा ने नजूल कॉलोनी में किया लाड़ली बेटियों का सम्मान। आज महिला मोर्चा शहर मंडल के व्दारा श्रीमती वंदना मांढरे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व श्रीमती राजेश राजपूत अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा के आतिथ्य में नजूल कॉलोनी में लाड़ली बेटियों का पूजन कर गिफ्ट बांटे। और माला पहनाकर किया सम्मान।
कार्यक्रम में वंदना मांढरे जी ने उपस्थित बहनों को सरकार द्वारा बहनों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को बताया और हाल ही में 5 मार्च से शुरु होने वाली लड़की बहन योजना में पात्र बहनें योजना का लाभ लेने की अपील की। राजेश राजपूत अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा की अब बेटी अभिशाप न होकर लाड़ली हैं।
मंडल की बहनों के नाम
मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि राठोर जी, उपाध्यक्ष गायत्री ओझा, मंत्री प्रीति ओझा,कार्यालय मंत्री उमा ओझा, मंत्री चन्दा बिदल जी, मंत्री ज्योति सोनी, मीडिया पभारी, महामंत्री अरुणा सुमन मौजूद रही।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के बच्चियों के नाम अवनी ओझा
दीक्षा शर्मा है। कार्यक्रम का आयोजन नगर मंडल श्रीमती शशि राठोर जी व समस्त मंडल पदाधिकारी बहनों ने किया। व मंच संचालन महामंत्री अरुणा सुमन ने किया।
Post a Comment