शादी का रिश्ता टूटने से नाराज लड़के वालों ने लड़की के पिता के टपरे में लगाई आग

भोपाल ।  राजधानी में शादी का रिश्ता तोड़ने पर विवाद हो गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता के टपरे में आग लगा दी। फिलहाल, नजीराबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 देहात थाना नजीराबाद में एक शादी का रिश्ता टूटने की बात को लेकर गुर्जर समाज के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता की टपरी में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गुर्जर समाज में रिश्ता तोड़ने को लेकर जुर्माना वसूल करने की चली आ रही प्रथा को लेकर आगजनी और फसल खराब की गई। अब समाज की पंचायत बैठेगी और दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह के अनुसार, बडली गांव निवासी सरजन सिंह गुर्जर किसान हैं। गत दिनों बैरसिया इलाके में रहने वाले इमरत सिंह गुर्जर और मालम सिंह गुर्जर ने उनके टपरे में आग लगा दी और खेत में खड़ी गेंहू की फसल को काट कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में पीडि़त ने एक शिकायत की थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इमरत सिंह गुर्जर और मामल सिंह गुर्जर के खिलाफ आगजनी और फसल काटकर नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

रिश्ता तोड़ने पर हुई घटना...
फरियादी सरजन सिंह ने एक साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता आरोपी इमरत सिंह के साथ किया था। इस दौरान इमरत सिंह अपनी होने वाली बहू को नगदी और जेबरात चढ़ावे में दिए थे। लेकिन सरजन सिंह गुर्जर ने यह रिश्ता तोड़ दिया। इसी कारण चढ़ावे की नगदी और जेवरात वापस लेने और हर्जाना वसूल करने के लिए आरोपी इमरत सिंह गुर्जर और मालम सिंह गुर्जर ने फरियादी के टपरे में आग लगा दी।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post