भाजपा विधायक चेतन कश्यप को विधानसभा की सदस्यतासे निष्कासित किया जाए : संगीता शर्मा



भाजपा विधायक द्वारा राम भक्त हनुमान का सार्वजनिक मंच से
अपमान किया जाना सनातन धर्म एवं संस्कृति के खिलाफ आचरण : संगीता शर्मा

भोपाल । मध्यप्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि रतलाम के भाजपा विधायक चेतन कश्यप द्वारा राम भक्त हनुमान जी का सार्वजनिक मंच से अपमान किया जाना एवं बॉडी बिल्डर का आयोजन कर भगवान हनुमान के सामने अश्लीलता परोसना कहा तक उचित है?
भाजपा विधायक द्वारा हिंदू धर्म एवं संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है। श्री बड़बड़ बजरंगबली मंदिर क्षेत्र में अश्लील प्रदर्शन कर भारतीय संस्कृति को अपमानित किया जा रहा है। जो की बेहद शर्मनाक है। 
हम सभी के आराध्य श्री बड़बड़ बजरंगबली मंदिर क्षेत्र में शरीर साधकों के नाम पर अश्लील प्रदर्शन कराना भारतीय संस्कृति को किस और ले जा रही है भारतीय जनता पार्टी?
विधायक चेतन काश्यप के आयोजन मे अश्लीलता ने किया मातृ शक्ति का भी अपमान किया, जो भारतीय संस्कृति की शर्मनाक स्थिति को दर्शाता है। विधायक चैतन काश्यप को तत्काल विधानसभा की सदस्यता एवं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाए।
प्रशासन को प्रतियोगिता के आयोजक विधायक चेतन कश्यप पर प्रकरण दर्ज करना चाहिए। उनकी उपस्थिति में इस कार्यक्रम का होना कई प्रश्न खड़े करता है। क्या भारतीय जनता पार्टी इसी तरह की संस्कृति को बढाना देना चाहती है? ऐसी प्रतियोगिता के नाम पर जो अश्लीलता परोसी गई, उससे पूरे देश में मध्यप्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है। और मातृशक्ति का जो अपमान किया गया है, उसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।



0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post