7 मार्च को सीएम करेंगे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण: नारायण त्रिपाठी

भोपाल । नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मैंने राजनीति की शुरुआत अर्जुन सिंह जिंदाबाद कहते हुए की है। इसका मतलब राजनीति में लोग अलग-अलग निकाल लेते है। त्रिपाठी ने कहा कि मैं हर समय राजनीति नहीं करता। मुझे ने दल की चिंता है और ना टिकट की।
राजधानी में व्यापमं चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को भी नहीं हो सका। मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर से बात हुई है। 7 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसलिए अनावरण अब उसी दिन करेंगे। नारायण त्रिपाठी ने 15 फरवरी को अर्जुन सिंह की प्रतिमा का 4 मार्च से पहले अनावरण करने की चेतावनी दी थी।
नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मैंने राजनीति की शुरुआत अर्जुन सिंह जिंदाबाद कहते हुए की है। इसका मतलब राजनीति में लोग अलग-अलग निकाल लेते है। त्रिपाठी ने कहा कि मैं हर समय राजनीति नहीं करता। मुझे ने दल की चिंता है और ना टिकट की।
अर्जुन सिंह की प्रतिमा विवाद के बाद टीटी नगर नानके पेट्रोल पंप से हटाकर व्यापमं चौराहे पर स्थापित की गई। प्रतिमा को लंबे समय से अनावरण का इंतजार है। इसको लेकर विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुके है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post