मुस्लिमों के आर्थिक बहिष्कार को लेकर 2 किलोमीटर लंबी रैली

  भाजपा विधायकों, वीएचपी और बजरंग दल का समर्थन
मुंबई । आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और संघ के अनुवांशिक संगठनों द्वारा मुस्लिमों के आर्थिक बहिष्कार को लेकर जगह जगह पर रैली निकाली। मुंबई में हिंदू जन आक्रोश मोर्चा द्वारा रविवार को मुंबई के मीरा रोड पर 2 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। उसके बाद रैली जनसभा के रूप में परिणित हो गई जहां पर नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण को लेकर मुस्लिम समाज का आर्थिक बहिष्कार करने की बात कही। रैली के प्रमुख वक्ता काजल हिंदुस्तानी ने कहा इस्लामी आक्रामकता के तीन पहलुओं का विरोध किया जाना जरूरी है। उन्होंने लव जिहाद,लैंड जिहाद और धर्मांतरण को बड़ी समस्या बताया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा,,सुप्रीम कोर्ट,मीडिया और राजनीतिक दल इसे रोक नहीं पा रहे हैं। इसलिए आर्थिक बहिष्कार ही इसका एकमात्र समाधान है। काजल हिंदुस्तानी ने यह भी कहा कि मीरा रोड के नया नगर पर आज 97 से 98 फ़ीसदी जगह पर जिहादियों का कब्जा हो गया है। यहां पर हिंदुओं को रहने के लिए कोई जगह नहीं है। इस रैली को मीरा भायंदर से निर्दलीय विधायक गीता जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस रैली में बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भाजपा विधायक नितेश राणे भी इस रैली में शामिल हुए। नितेश राणे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, कि वह मुस्लिम समुदाय के आर्थिक बहिष्कार के आह्वान का समर्थन करते हैं। महाराष्ट्र,विशेषकर मुंबई में यह रैली बीएमसी के चुनाव को ध्यान में रखते हुए निकाली गई है। ऐसा जानकारों का कहना है। अगले साल लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। पड़ोसी राज्य तेलंगाना और कर्नाटका में भी कुछ ही महीनों में चुनाव होने जा रहे हैं। इसे चुनाव के लिए हिंदू मुस्लिम धुर्वीकरण के रूप में भी देखा जा रहा है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए हिंदू संगठन उग्र नजर आ रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post