अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा में राज्य सरकार ने स्वीकार किया है कि पिछले 2 साल में 26 शेरों की अप्राकृतिक मौत हो गई। वर्ष 2021 में 124 शेरों की मौत हुई थी, जिसमें 13 की अप्राकृतिक मौत हुई थी| वर्ष 2022 में 116 शेरों की मौत हुई थी और 13 शेरों की अप्राकृतिक मौत शामिल है। कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाढिया के प्रश्न के प्रत्युत्तर में राज्य पर्यावरण मंत्री ने विधानसभा में बताया कि वर्ष 2021 में कुल 32 शेरों की मौत हुई थी, जिसमें 5 की मौत अप्राकृतिक थी| उसी साल 31 शेरनियों की मौत हो गई थी, जिसमें 6 शेरनियों की अप्राकृतिक मौत शामिल है। इसके अलावा 2021 में 61 शावकों की मौत में 2 अप्राकृतिक मौत हो गई थी। वहीं वर्ष 2022 में 21 शेरों की मौतों में 3 शेरों की अप्राकृतिक मौत हुई थी। कुल 28 शेरनियों की मौत में 4 शेरनी की अप्राकृतिक मौत हो गई थी। जबकि 62 शावकों की मौत हुई थी| जिसमें 6 शावकों की अप्राकृतिक मौत शामिल है| इसके अलावा वर्ष 2021 में 179 तेंदुओं की मौत हो गई थी। जिसमें 56 तेंदुओं की मौत अप्राकृतिक थी। वर्ष 2022 में कुल 191 तेंदुओं की मौत हो गई थी| जिसमें 58 तेंदुओं की अप्राकृतिक रूप से मौत हुई थी।
Post a Comment