कर्मचारी मजदूर विरोधी बजट 2023: अशोक पांडे


भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार का बजट 2023 कर्मचारी और मजदूर विरोधी है सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच निराशाजनक मानता है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने आज विधानसभा में बजट पेश करके प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों और 10 लाख मजदूर वर्ग को निराश कर दिया है प्रदेश के वित्त मंत्री का बजट वाचन सुनकर प्रदेश के कर्मचारियों एवं मजदूर वर्ग में असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है प्रदेश के कर्मचारियों और मजदूर वर्ग को सरकार के इस चुनावी बजट से बड़ी आशाएं थी लेकिन सरकार ने इस चुनावी बजट में कर्मचारियों एवं मजदूरों के संबंध में किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं किया है सरकार से प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस पेंशन लागू करने प्रोफेशनल टैक्स में छूट महंगाई भत्ते का एरियार नॉन रेगुलर केडर का रेगुलराइजेशन मानदेय प्राप्त कर्मचारियों को वेतन मान का भुगतान करने की उम्मीद थी वही  मजदूर वर्ग को वेतन वृद्धि एवं सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने का विश्वास था लेकिन सरकार ने दोनों वर्ग को निराश कर दिया है प्रदेश के बजट को निराशाजनक बताने वाले कर्मचारी नेताओं में अशोक पांडे भागीरथ विश्वकर्मा सत्येंद्र पांडे श्याम बिहारी सिंह शिवप्रसाद सांगुले सुनील पाठक केके कहार श्याम चौधरी भगवानदास बिल्लो रे आदि हजारों कर्मचारी शामिल है।
                            

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post