कमलनाथ के कारण बढ़ी पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की TRP
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पिछले दिनों बागेश्वर धाम पहुंचे। वहां पर उन्होंने पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से 30 मिनट चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने आराध्य श्री बजरंगबली के साथ-साथ धीरेंद्र शास्त्री का भी आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद से,एकाएक भाजपा के शीर्ष नेताओं का बागेश्वर धाम पहुंचना शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा बागेश्वर धाम पहुंचे उन्होंने भी पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। विधानसभा चुनाव के पूर्व सियासी दांव पेंच से इसे जोड़कर इसे देखा जा रहा है। बागेश्वर धाम में इन दिनों देशभर के साधु सन्यासी जुटे हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसी हालत में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बागेश्वर धाम जाने से मध्य प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को बढ़ा दिया है। जो भाजपा के नेता स्थानीय राजनीति को देखते हुए बागेश्वर धाम नहीं जा रहे थे। कमलनाथ के वहां पहुंचने के बाद अब भाजपा के शीर्ष नेता भी वहां पहुंचने लगे हैं।माना जा रहा है,, कि उमा भारती के प्रभाव को कम करने के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अप्रत्यक्ष रूप से काम कर रहे थे।लेकिन कमलनाथ ने वहां पहुंच कर भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी इसी क्षेत्र की प्रभावशाली नेता है। फायरब्रांड हिंदू नेता के रूप में उन्हें पहचाना जाता है। राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है की पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने उमा भारती की राजनीतिक हैसियत को नेपथ्य में डालने का प्रयास कर रहे हैं जिससे उमा भारती उद्धेलित हैं। उमा भारती जल्द ही सरकार के लिए मुसीबतें बढ़ा सकती हैं।
Post a Comment