भोपाल। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तरीय संसद का आयोजन मार्च माह में भोपाल में किया जाएगा इसके लिए अधिकारी कर्मचारी संसद का गठन किया गया है राज्य स्तरीय अधिकारी कर्मचारी संसद में मुख्य संरक्षक बीके शर्मा बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन सह संरक्षक इंजीनियर अशोक शर्मा मध्य प्रदेश राज्य पात्रित अधिकारी संघ संयोजक अशोक पांडे मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच उप संयोजक गिरीश तिवारी मध्य प्रदेश तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ सह संयोजक अनिल बाजपाई सेमी गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन राज्य स्तरीय सदस्य प्रमोद तिवारी मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी पेंशनर एवं संविदा कर्मचारी महासंघ को बनाया गया है राज्य स्तरीय अधिकारी कर्मचारी संसद में 21 सदस्य और मनोनीत किए जाएंगे जो केंद्र और राज्य सरकार से कर्मचारियों अधिकारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा करके निर्णय का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगे वर्षों से लंबित हैं वित्तीय एवं चुनावी वर्ष होने के बावजूद सरकार से मांगों पर किसी प्रकार की वार्ता आज तक नहीं हो पाई है ना हीं ऐसा वातावरण निर्मित हो पाया है कि सरकार अधिकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा करके मांगों का निराकरण करें प्रदेश का अधिकारी कर्मचारी मांग कर रहा है कि मांगों पर सरकार सकारात्मक चर्चा करके निर्णय करें ताकि अधिकारियोंकर्मचारियों को उनके अधिकार प्राप्त हो सके अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हो सके कर्मचारियों अधिकारियों की प्रमुख मांगे पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करना केंद्र के समान समस्त भक्तों का भुगतान करने पुरानी पेंशन योजना लागू करने वृत्ति कर समाप्त करने 8 वे वेतन आयोग का गठन करने नान रेगुलर केडर कर्मचारी का रेगुलराइजेशन करने मानदेय प्राप्त कर्मचारियों को वेतनमान भुगतान करने वरिष्ठता से वंचित कर्मचारियों को वरिष्ठता प्रदान करने है अन्य प्रमुख मांगों को संसद में आए प्रस्ताव के अनुसार मांग पत्र में अधिकारी कर्मचारी संसद शामिल करेगा।
Post a Comment