बीजेपी पार्षद पर कराया छेड़छाड़ का मामला दर्ज

भोपाल । राजधानी में बीजेपी पार्षद पर परिचित की बीवी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी वार्ड-48 से पार्षद है और उस पर पहले भी अड़ीबाजी के आरोप लग चुके हैं।
 नगर निगम के वार्ड-48 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अरविंद वर्मा पर उनके परिचित की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने यह एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता का तर्क है कि वह भी उनके परिवार की महिला है। आरोपी पार्षद अरविंद वर्मा उसके रिश्ते में जेठ लगते हैं। हालांकि, पार्षद का पक्ष इस घटना में नहीं मिल सका है। 
महिला थाना प्रभारी अंजना धर्वे के अनुसार, हबीबगंज थाना क्षेत्र में 27 साल की महिला परिवार के साथ रहती है। उसने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसके पति के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में एक मामला पहले से चल रहा है। पति के खिलाफ दर्ज मामले को सुलझाने के बहाने पार्षद अरविंद बात करता था। इतना ही नहीं वह महिला को अश्लील इशारे करने लगा और एक दिन तो उसका हाथ ही पकड़ लिया। पार्षद पर आरोप है कि जब उसने पीड़ित महिला का हाथ पकड़ा तो उसने चिल्लाकर अपना हाथ छुड़ाया। महिला के शोर मचाते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
चुनाव के समय आए करीब...
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी का परिवार शाहपुरा में रहता है और वह हबीबगंज क्षेत्र में रहती है। बीते साल हुए नगर निगम चुनाव के दौरान पीड़िता का पति अरविंद वर्मा का चुनाव में मदद किया है। इस दौरान रिश्ते के जेठ अरविंद वर्मा का उसके घर आना जाना था। 19 फरवरी की रात 10:30 बजे महिला अपनी सहेली के साथ पंचशील नगर से घर जा रही थी। 1100 क्वॉर्टर के पास अरविंद वर्मा कार से मिल गया।

वहीं पर महिला ने अपने पति के आपराधिक मामले को निपटाने की चर्चा करते हुए जब पार्षद का पैर पड़ने लगी तो पार्षद ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ा और अश्लील इशारे किए हैं। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी पार्षद उसका हाथ छोड़कर कार से फरार हो गया। डर के मारे घटना के बाद मामला दर्ज कराने थाने नहीं पहुंची। मंगलवार को थाने जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post