भोपाल । चूनाभट्टी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बेरोजगार युवक ने स्वर्ण जयंती पार्क में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पार्क के चौकीदार ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भोपाल में चूनाभट्टी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती पार्क में पेड़ पर एक बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की कई महीने पहले नौकरी छूट गई थी। उसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
चूनाभट्टी थाना पुलिस के अनुसार, मृतक अर्जुन बलाई (30) ललिता नगर कोलार का रहने वाला था। वह दो साल पहले एक एनजीओ में काम करता था। कुछ महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। नौकरी जाने के बाद वह आर्थिक तंगी से गुजरने लगा। बाद में वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। परिजन उसका डिप्रेशन का इलाज भी करा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अर्जुन ने स्वर्ण जयंती पार्क में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पार्क के चौकीदार अरविंद यादव ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Post a Comment