विकास में किसी की रुचि नहीं: नारायण त्रिपाठी

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह विंध्य के गौरव

भोपाल । इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनावों के चलते राजनीतिक बयानबाजी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अब, अपनी ही सरकार की विकास यात्रा पर भाजपा विधायक ने ही सवाल कड़े कर दिए हैं। सतना के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विकास यात्रा में किसी की कोई रुचि नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की मूर्ति का अनावरण न होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई और कहा की वे विंध्य के गौरव है।  
गौरतलब है की भाजपा के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में विकास यात्रा निकली जा रही है। कई जगह विकास यात्रा को विरोध का सामना भी करना पद रहा है। बुधवार को भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने राजधानी भोपाल के व्यापमं चौराहे पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उन्हाेंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां से गुजरा था और देखा कि ढाई साल बाद भी विंध्य के गौरव और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की मूर्ति का अनावरण नहीं हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि जल्द से जल्द मूर्ति का अनावरण कराएं। नहीं तो 4 मार्च को अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर विंध्य के लोग खुद मूर्ति का अनावरण कर देंगे। 
उन्होंने ने कहा की जनता कहती हैं कि विकास सिर्फ नेताओं का हुआ है। असल में नेताओं से लोगों का विश्वास उठ चूका है। लोगों का कहना है कि विकास सिर्फ कागजों में हुआ है। यही कारण है कि विकास यात्रा में किसी की कोई रुचि नहीं है। विकास का आधार दिखना चाहिए। आज गावो में आदमी बच्चों को पढ़ा नहीं पाता। पढ़ाई और दवाई की अच्छी व्यवस्था नहीं है। लोगों का राजनीति से भरोसा खत्म हो गया है।

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post