मैं बीजेपी में हूं, बीफ खाता हूं, भाजपा में बीफ खाने पर रोक नहीं : प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी

 शिलांग । मेघालय के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी का कहना है, कि वह बीफ खाते हैं। इससे भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है। 9 साल भाजपा की सरकार को हो चुके हैं। यहां पर बीफ खाने पर कोई रोक नहीं है। मेघालय की जनता, इस बार भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा राज्य के 90 फ़ीसदी ईसाई भाजपा के कट्टर रुख को अपना लेंगे। 
मावरी के इस बयान की देशभर में बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है। गौ मांस को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर प्रदेश में अपनी नीति और सोच को बदल देती है। भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद ही बीफ खाते हैं। वह सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी करते हैं। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व चुप रहता है। वहीं उत्तर भारत में गौ रक्षा और गौ हत्या को लेकरभाजपा और संघ के अनुवांशिक संगठन आंदोलन चलाते हैं। माब लीचिंग की कई घटनाएं आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों में होती हैं। मेघालय के चुनाव में बीफ को लेकर बड़ी तीव्र प्रतिक्रिया हो रही है।                           

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post