विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन करेगा कर्मचारी मंच


मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच की बैठक संपन्न।

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले आज एनपीएस धारक कर्मचारियों स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों अंशकालीन कर्मचारियों की बैठक स्थानीय अंबेडकर जयंती मैदान तुलसी नगर भोपाल में प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीन चरण में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया बैठक को कर्मचारी नेता अशोक पांडे भागीरथ विश्वकर्मा श्याम बिहारी सिंह प्रीतम मेहर प्रमोद बरडे देवेंद्र यादव लव प्रकाश पाराशर आदि ने संबोधित किया।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पुरानी पेंशन योजना ओ पी एस लागू करने न्यू पेंशन योजना एनपीएस  वापस लेने स्थाई कर्मियों एवं छठवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 से एरियर सहित देने स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ एक दिसंबर 2016 से एरियर सहित देने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने नांन रेगुलर कैडर के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का दर्जा एवं कलेक्टर दर का न्यूनतम वेतन देने  स्थाई कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों अंशकालीन कर्मचारियों को माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान करने की मांग के समर्थन में 15 फरवरी 2023 को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने 21 फरवरी 2023 को भोपाल में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने तथा 14 मार्च 2023 को विधानसभा सत्र का घेराव कर प्रांत व्यापी धरना देकर मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने का निर्णय आज की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया है आज की  बैठक में शिवप्रसाद सांगुले हरि सिंह सोलंकी प्रेम नारायण सिंह भगवानदास बिल्लोरे भानु प्रताप सिंह चांद सिंह श्याम लाल विश्वकर्मा गणेश शुक्ला फकीरचंद मिश्रीलाल मालवीय नन्नू लाल मालवीय अशोक गायकवाड सांवरिया भील आदि सैकड़ो कर्मचारी शामिल थे।
                          

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post