52 जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा कर्मचारी मंच

भोपाल। प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कल मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा भोपाल में दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से एरियर सहित महंगाई भत्ते का लाभ केंद्र के कर्मचारियों के समान देने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने प्रदेश के स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ 1 दिसंबर 2016 से देने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने नान रेगुलर केडर के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग के समर्थन में कल से मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच प्रांत व्यापी आंदोलन का प्रथम चरण शुरू करेगा सरकार ने छठवां वेतन मान प्राप्त कर्मचारियों एवं स्थाई कर्मियों को 9% महंगाई भत्ता देने का आदेश तो जारी कर दिया है लेकिन उन्हें भी 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते का लाभ देकर कर्मचारियों के हक के करोड़ों रुपए सरकार ने बचा लिये है यह लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से केंद्र के कर्मचारी में समान सरकार देती तो प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते का स्वागत करते‌।
                         

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post