गुना। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा गुना द्वारा सावित्रीबाई फुले जी की 192 जयंती समारोह का आयोजन किया गया (शिक्षक दिवस के रूप में) हड्डी मील स्थित रविदास मंदिर पर रखा गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय भाषा कोषाध्यक्ष अशोक जी के द्वारा किया गया और शुभारंभ माता सावित्री बाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवम केक काटकर किया गया। और फिर मंच पर उपस्थित अथितियो का माल्यार्पण द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम को गति प्रदान की सावित्रीबाई फुले जी के जीवन संघर्ष के बारे में अथितियों द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया और किस तरह से सावित्रीबाई फुले ने भारत की प्रथम शिक्षिका के रूप में ख्याति प्राप्त की।विस्तार से समझाया और माता सावित्रीबाई फुले जीके व्यक्तित्व एवम महिला सुरक्षा पर हमारी मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर आशा लता पवार निर्भया मोबाइल प्रभारी द्वारा महिलाओं को संदेश दिया सभी लड़कियों को उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए समझाया विशिष्ट अतिथि के रूप में बादल सिंह राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा,और प्रदेश अध्यक्ष माननीय इंजीनियर डीपी गोलियां, माननीय जेपी अहिरवार ,माननीय घनश्याम मीणा ,राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष माननीय आरके शाक्य जी, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के कोषाध्यक्ष माननीय अशोक अहिरवार जी के द्वारा मंच का संचालन किया गया राष्ट्रीय बौद्ध महासभा प्रदेश कार्यकारिणी राजकुमार बुद्ध ,भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष सत्यवान सिंह, शिवराम सिंह सूर्या, हेमंत सम्राट भीम आर्मी गोपाल सिंह, महिलाओं में रामा सोनी, रेखा सेहगल, प्रमिला मेश्राम ,सुनीता अहिरवार और अन्य महिलाएं शामिल रहे कार्यक्रम के समापन में सभी उपस्थित अथितियो औरउपासक उपासिकाओं का आभार श्रीमती जिला अध्यक्ष महिला विंग राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बिंदु सिंह नेआभार व्यक्त किया गया।
Post a Comment