Bhopal ।।पुलिस के मुताबिक जाटखेड़ी मिसरोद निवासी रामयश गोस्वामी(78) एनआरआइ हैं और अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गत 1 नवंबर 2022 को भारत लौटे और भोपाल पहुंचे। इसके बाद वह रूपये निकालने बैंक पहुंचे थे। जहां पर बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि उनके खाते में पैसा नहीं है। इस बात का पता चलने पर उन्होंने बैंक से अपने खाते की जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जालसाजी कर एक मोबाइल नंबर लिंक करा रखा है, जो उनका नहीं है। आरोपी ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर क्रेडिट कार्ड से मार्च 2019 से जून 2020 के बीच 14 लाख 60 हजार रूपये की खरीदारी की और रूपये निकाल लिए हैं। जालसाजी का पता चलने पर एनआरआई ने साइबर क्राइम पुलिस को लिखित शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Post a Comment