भोपाल । हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ मिली जीत को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर मंे आज कांग्रेसजनों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया। आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान कांग्रेसपार्टी जिंदावाद के नारे लगाये गये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, भोपाल शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, मीडिया उपाध्यक्षत्रय अजयसिंह यादव, सुश्री संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, कुंदन पंजाबी, प्रशांत गुरूदेव, विक्की खोंगल, विवेक त्रिपाठी, मतीन खान, वाहिद खान, बबन बुंदेला सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Post a Comment