चंदेरी । आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अब सुघोष अभियान के जरिए जन-जन तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है इसी के तहत मंगलवार को चंदेरी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अशोकनगर की जिला बैठक आयोजित की गई!
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं वहीं भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी हैं जहां भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रही है तो वहीं सोशल मीडिया को लेकर भाजपा ने अपनी अलग ही रणनीति बनाई है
और इसके लिए भाजपा ने जिले के सभी मंडलों से हर बूथ से दो-दो लोग सोशल मीडिया के लिए लगभग तैयार कर रही है यह लोग भाजपा की नीति को सोशल मीडिया के द्वारा जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे
बैठक में भाजपा जिला प्रभारी दीपक भदौरिया,अशोकनगर भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सोनी, अशोकनगर विधानसभा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी केपी यादव, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश लोधी ,महेंद्र सिंह यादव, नेतराम सेन, रवि सेन एवं
जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन रामवीर सिंह यादव ने किया
Post a Comment