भोपाल । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में कार्यरत 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो अपनी न्यायोचित दो प्रमुख मांगो को लेकर 7 दिसम्बर 2022 से चरण बद्ध आंदोलन कर रहे थे। जिसकी सूचना शासन प्रशासन को पूर्व में ही दी जा चुकी थी । 14 दिसम्बर 2022 तक मांगो का संज्ञान नही लिया जाता है तो उस स्थिति में 15 दिसम्बर 2022 से 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन आन्दोलन पर चले जायेगे। अनिश्चित कालीन आन्दोलन के दौरान 10 वे दिन 24 दिसंबर 2022 को जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेपी अस्पताल में शान्ति पूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. अस्पातल में निरीक्षण करने पहुचे थे, विभाग के मुखिया होने के नाते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर उन्हें अवगत कराया और फूल मालाओ से उनका स्वागत किया।
स्वास्थ्य मंत्री के जाने के उपरांत पुलिस प्रशासन द्वारा हमारे 10 साथियो को अन्याय पूर्ण एवं दमनकारी साजिस के तहत उन्हे रस्सी में बांधकर आदतन अपराधियो की तरह सडक रास्ते से जेल ले जाया गया, जिससे 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो में आकोश है और पूरे मध्यप्रदेश में आज दिनांक 25 दिसंबर 2022 को काले दिवस के रूप में मौन रहकर धरना प्रदर्शन किया गया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ यह निवेदन करता है, कि हमारे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो को रिहा किया जाये। गिरफ्तार संविदा कर्मियों तत्काल रिहा नही किया जाता है तो 27 दिसंबर 2022 को प्रदेश के 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेल भरो आन्दोलन करेंगे।
Post a Comment