भोपाल। शहर के तुलसीनगर स्थित आनंद विहार विद्यालय में आज खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया जो1 दिसम्बर 2022 मनाया जाएगा इसका शुभारंभ 21 नवम्बर 20022 से हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगमर्मी फिल्म अभिनेता अनेक सम्मानों से विभूषित राजीव वर्मा थे। विद्यालय के एन.सी.सी मुख्य अतिथि को गाँव ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की चेयरपर्सन मधु सरन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चा विद्यालय के प्राचार्य शैलेश झोपे के द्वारा मुख्य अतिथि के प्रेरक जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से खेल भावना एवं कार्य के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। राज्य स्तरीय खेल सप्ताह की शुरूआत मशाल जलाकर की। छात्रों द्वारा मध्यप्रदेश गान की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। आज के मुख्य आकर्षण ऐरोबिक्स, साईकिल रेस, प्रायमरी छात्रों द्वारा जुम्बा नृत्य तथा 100 मीटर की रेस थी।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सम्माधित करते हुए कहा कि खेल भावना जरूरी है। खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। 18 पाल के सभी विद्यार्थियों को वोटर कार्ड बनवाना बहुत है देश के उज्वल भविष्य के लिए इस अवसर पर बनिता समाज प्रेसीडेंट अर्चना बागची मैडम, आनंद विहार विद्यालय चेयरपर्सन मधु सरन गैडग, सचिव जीवन राम मैडम, कोषाध्यक्ष कृष्णा विजयवर्गीय प्रबंधन समिति की सदस्य, रीता वर्मा एवं अन्य सदस्य की गरीमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके भविष्य की कामना की। यह अति आवश्यक है। राज्य सरकार को यह नियम लागू करना चाहिए इसके बिना कॉलेज में नामांकन' नहीं मिलते।
Post a Comment