भोपाल।।पश्चिम मध्य रेल समाज कल्याण केंद्र में आयोजित विदाई समारोह में संस्था सचिव दिनेश त्रिपाठी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि संस्था में शीघ्र ही स्मार्ट क्लासेस शुरू होने जा रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं संस्था की प्रगति के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्कूल प्रबंधन संस्था के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। मैं स्कूल प्रबंधन समिति की अनुसंशा करता हूं। मंडल रेल प्रबंधक श्री बंदोपाध्याय ने रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए संस्था कोषाध्यक्ष श्री के एन रघुनायर, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक श्रीमती रचना त्यागी एवम मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक श्री सी पी पाण्डेय को शाल श्रीफल एवम प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर CWM, Dy CME /CRWS , WCRMS के महामंत्री श्री अशोक शर्मा , मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय, समाज कल्याण केंद्र की कार्यकारिणी के अलावा सैकड़ों की तादात में वाणिज्य शाखा के कर्मचारियों ने हार फूल पहनाकर स्वागत किया एवम शुभकामनाएँ दी।