साल-दर-साल के आधार पर 299% की वृद्धि के साथ कंपनी ने ₹1,172 मिलियन का मुनाफा दर्ज किया, राजस्व में 49.6% की बढ़ोतरी
कंपनी ने इस तिमाही के लिए ₹12,933 मिलियन की बिक्री तथा कर अदायगी के बाद लाभ (PAT) ₹1,172 मिलियन दर्ज किया
अपनी वितरण क्षमता को बढ़ाने के लिए, कंपनी ने इस वर्ष के दौरान दो बोइंग 737 एयरक्राफ्ट को शामिल करने की योजना बनाई है
मुंबई । दक्षिण एशिया में द्रुतगामी हवाई सेवा
के साथ-साथ एकीकृत परिवहन एवं वितरण सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ब्लू डार्ट
एक्सप्रेस लिमिटेड ने आज मुंबई में आयोजित अपनी बोर्ड की बैठक में 30 जून, 2022 को
समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए।
30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी
ने कर अदायगी के बाद लाभ (PAT) ₹1,172 मिलियन दर्ज किया (पिछले साल यह ₹294 मिलियन था); 30 जून, 2022 को समाप्त
तिमाही के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व ₹12,933 मिलियन रहा, और पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में
49.6% की वृद्धि दर्ज की गई। इस तिमाही के लिए कंपनी ने ₹2,010 मिलियन का EBITDA दर्ज किया है, जो
पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 125% ज्यादा है। तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन
15.5% दर्ज किया गया।
वित्तीय प्रदर्शन की खास
बातें: वित्त-वर्ष 22-23 की पहली तिमाही बनाम वित्त-वर्ष 21-22 की पहली तिमाही
|
एकल (स्टैंडअलोन) |
समेकित |
||||
|
22-23 की पहली तिमाही |
21-22 की पहली तिमाही |
वृद्धि |
22-23 की पहली तिमाही |
21-22 की पहली तिमाही |
वृद्धि |
परिचालन से प्राप्त राजस्व (₹ मिलियन) |
12,933 |
8,648 |
49.6% |
12,933 |
8,662 |
49.3% |
PBITDA (₹ मिलियन) |
2,010 |
892 |
125.4% |
2,740 |
1,657 |
65.4% |
PBITDA मार्जिन |
15.54% |
10.31% |
|
21.18% |
19.13% |
|
PBT (₹ मिलियन) |
1,566 |
394 |
297.7% |
1,590 |
416 |
281.9% |
PAT (₹ मिलियन) |
1,172 |
294 |
298.9% |
1,188 |
313 |
279.9% |
EPS (समग्र राशि ₹) |
49.38 |
12.38 |
298.9% |
50.06 |
13.18 |
279.9% |
टॉपलाइन और बॉटमलाइन
प्रदर्शन की बात की जाए तो दोनों क्षेत्रों में कंपनी ने लगातार मजबूत प्रदर्शन किया
है। टॉपलाइन में 49.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दुनिया की राजनीतिक परिस्थितियों में
लगातार जारी अस्थिरता की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। पिछले दो दशकों से अधिक समय
से कंपनी की फ्यूल सरचार्ज प्रणाली अच्छी तरह से व्यवस्थित है, जिससे ईंधन की कीमतों
में उतार-चढ़ाव के असर को न्यूनतम करने में मदद मिलती है। पिछले साल महामारी की दूसरी
लहर की वजह से टॉपलाइन में वृद्धि का आधारभूत प्रभाव भी कम रहा है।
इस तिमाही के दौरान स्टैंडअलोन
EBITDA ₹2,010
मिलियन दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 125% अधिक है। EBITDA मार्जिन में
भी वृद्धि हुई, जो पिछले साल के 10.31% की तुलना में इस साल बढ़कर 15.54% हो गया। पिछले
साल की तुलना में 65% की वृद्धि के साथ, इस तिमाही के लिए समेकित EBITDA ₹2,740 मिलियन दर्ज किया गया। EBITDA
मार्जिन भी पिछले साल के 19% की तुलना में बढ़कर 21% हो गया।
टॉपलाइन में शानदार विकास
के साथ-साथ गति, पारदर्शिता और कार्य-क्षमता को बेहतर बनाने हेतु ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन
ने कंपनी को तिमाही के दौरान अपने मार्जिन में सुधार करने में मदद की। प्राप्य राशि
के अच्छी तरह प्रबंधन की वजह से बेहतर नकदी प्रवाह के कारण कंपनी लगातार कर्ज मुक्त
बनी हुई है।
सरकार ने पीएम गति
शक्ति - राष्ट्रीय स्तर पर मल्टी मोडल कनेक्टिविटी का नेशनल मास्टर प्लान, डेडिकेटेड
फ्रेट कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क, इकोनॉमिक जोन, डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग,
इत्यादि के जरिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे आने
वाले समय में सामानों की आवाजाही और भी सुविधाजनक होने की उम्मीद है। इसके अलावा 'मेक
इन इंडिया', 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में पीएलआई
योजना के विस्तार से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। उम्मीद की जा रही
है कि, इन सभी पहलों से देश के समग्र आर्थिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
विकास के अवसरों
का भरपूर लाभ उठाने तथा क्षमता को और बेहतर बनाने की बात को ध्यान में रखते हुए, कंपनी
ने अपने नेटवर्क के विस्तार की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। हवाई क्षमता की बढ़ी
हुई मांग को पूरा करने के लिए, कंपनी वित्त-वर्ष के दौरान दो बोइंग 737-800 फ्रेटर
एयरक्राफ्ट को शामिल करने पर विचार कर रही है। आने वाले समय में, कंपनी लोड फैक्टर
के आधार पर टियर II शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अपने फ्लीट में फ्रेटर
एयरक्राफ्ट की संख्या को बढ़ाना जारी रखेगी। इसी तरह, कंपनी अपने ग्राउंड हब और नेटवर्क
का विस्तार कर रही है ताकि उम्मीद के अनुरूप शिपमेंट की मात्रा में बढ़ोतरी को संभाला
जा सके।
ग्राहकों के बेहतर
अनुभव के साथ-साथ दी जाने वाली सेवाओं की सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता की वजह से, कंपनी ने
तिमाही के दौरान शिपमेंट की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें 278,393 टन (पिछले
साल 184,431 टन) के 77.08 मिलियन शिपमेंट (पिछले साल 51.22 मिलियन शिपमेंट) शामिल हैं।
इस मौके पर ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर, बॅलफर मैनुअल, ने कहा, "ब्लू डार्ट ने अपने दमदार प्रदर्शन को लगातार आगे
बढ़ाना जारी रखा है, साथ ही नतीजे बताते हैं कि हमने 'प्रोवाइडर ऑफ़ चॉइस', 'एम्पलॉयर
ऑफ़ चॉइस' और सभी भागीदारों के लिए 'इन्वेस्टमेंट ऑफ़ चॉइस' बनने की अपनी कोशिश को
भी बरकरार रखा है। हमने कस्टमर सेंट्रिसिटी और डिलीवरिंग एक्सीलेंस पर लगातार ध्यान
दिया है, जिसके साथ-साथ हमारी टेक्नोलॉजिकल एक्सपर्टिज़, डिजिटाइज़ेशन को अपनाने की तेज
गति तथा समर्पित कर्मचारियों की एक टास्क फोर्स सम्मिलित रूप से सभी स्तरों पर हमारे
विकास और उपलब्धियों को आगे बढ़ा रही है। हमने सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखा है,
और भविष्य के प्रति आशावादी होने के साथ-साथ हम पूरी तरह सतर्क भी हैं। हम अपने सभी
भागीदारों को इस श्रेणी में सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करते हुए 'पीपल फर्स्ट' और 'सेफ्टी
फर्स्ट' पर ध्यान देना जारी रखेंगे।"
सबसे
बेहतर VUCA एनवायरनमेंट में एजिलिटी और अडैप्टबिलटी को अधिक महत्व देते हुए, ब्लू डार्ट
लगातार रिलाएबल, रिस्पॉन्सिव और रिज़िलिएन्ट बना हुआ है। भविष्य के लिए तैयार सेवाओं
तथा सेवाओं की उत्कृष्ट गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के साथ-साथ अपने ग्राहकों को लॉजिस्टिक्स
से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर, और बिना किसी परेशानी के
उपलब्ध कराने के लिए ब्रांड इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रति अपने जुनून को कायम रखा
है, और इसी वजह से संगठन ने बाजार में खुद को मार्केट लीडर के रूप में स्थापित किया है।
भविष्य की राह के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए,
मैनुअल ने कहा, “हमारी फ्लीट के विस्तार
से विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में हमारी पहुंच का दायरा भी बढ़ेगा, साथ ही अलग-अलग
उद्योगों की मौजूदा एवं संभावित मांग को पूरा करने की हमारी क्षमता भी बढ़ेगी। इसके
अलावा, हम कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन पर विशेष ध्यान देते हुए सस्टेनेबल लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस
उपलब्ध कराना चाहते हैं, और इसलिए आने वाले साल में हमारी प्रगति टेक्नोलॉजी एवं डिजिटलाइजेशन
की ताकत का लाभ उठाने पर आधारित होगी।”
यह
संगठन डायवर्सिटी और इन्क्लूज़न पर विशेष ध्यान देते हुए, अपने सभी कर्मचारियों के
लिए 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' तथा 'हाइली ट्रस्टेड कंपनी' बनने के अपने इरादे पर अटल है।
संगठन ने लगातार डायवर्सिटी के माध्यम से इक्वलिटी को प्रोत्साहित करने वाले माहौल,
मजबूत कोड ऑफ कंडक्ट तथा सभी लोगों को नौकरी के समान अवसर प्रदान करने की सोच को बढ़ावा
दिया है।
जलवायु
परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ जारी संघर्ष में दुनिया की मदद करने के लिए ब्लू
डार्ट ने कई पहलों की शुरुआत की है। हाल ही में, ब्लू डार्ट ने यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क
कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के 'क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ' (CNN) प्रतिज्ञा- पत्र
पर हस्ताक्षर किए, जो CO2 रिडक्शन के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को उजागर
करता है। ब्लू डार्ट समूह के सस्टेनेबिलिटी रोडमैप के माध्यम से सस्टेनेबल डेवलपमेंट
गोल्स (SDGs) के साथ जुड़ा हुआ है, जिसके लिए जलवायु संरक्षण हेतु क्लीन ऑपरेशंस फॉर
क्लाइमेट प्रोटेक्शन को अपनाना, 'ए ग्रेट कंपनी टू वर्क फॉर ऑल' के साथ-साथ साथ 'हाइली
ट्रस्टेड कंपनी' का दर्जा प्राप्त करना जरूरी है।