भोपाल। म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान 7 अगस्त, 2022 रविवार को एक दिवसीय 'वाल्मी हरितिमा संग सावन लुभावन सीजन 2' का आयोजन कर रहा है। 'वाल्मी हरितिमा संग सावन लुभावन सीजन 2- वृक्षाबन्धन' कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को प्रकृति के करीब लाना एवं अपने सामाजिक कर्तव्यों को निभाना है। इस कार्यक्रम का आयोजन वाल्मी द्वारा विकसित ‘इकोलोजिकल ऑक्सीजन पार्क’ में किया गया है ।
संस्थान द्वारा इकोलोजिकल ऑक्सीजन पार्क विकसित किया है। जहां स्वच्छ हवा के साथ ऑक्सीजन भी भारी मात्रा में मौजूद है। यहां कई प्रजातियों के अनगिनत पौधे हैं, जिसे वाल्मी द्वारा जैव विविधता हेरिटेज के रूप में विकसित किया गया है।
इकोलोजिकल ऑक्सीजन पार्क में जलवायु परिवर्तन रोधक केंद्र, जल प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र, जैविक खेती, सिंचाई विधियां, प्लांटेशन, फ़्लोरा फ़ोना, मियावाकी तकनीक यहां देखी जा सकती हैं। इनके अलावा शिक्षा के मॉडल, जैव विविधता से आजीविका, वर्टिकल गार्डन, चिल्ड्रन गार्डन, वर्ड वाचिंग, जीन बैंक और कम्पोस्ट का निर्माण कैसे होता है, यह भी अवलोकन किया जा सकता है। वाल्मी हरितिमा संग सावन लुभावन सीजन 2' में आप वृक्षाबन्धन, जंगल सफारी ऑन व्हील्स, घुड सवारी, कैमल राइड, झूले एवं इंडोर गेम्स व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकेंगे। वाल्मी हरितिमा संग सावन लुभावन सीजन 2' में शामिल होने के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन वाल्मी कार्यालय (कलियासोत डेम के नजदीक) में जाकर कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाल्मी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpwalmi.org और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) के जरिए भी किया जा सकता है। 'वाल्मी हरितिमा संग सावन लुभावन सीजन 2' में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 55 रुपए निर्धारित की गई है।