
Aaj ka Panchang 20 July 2022 :हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग(Panchang)की आवश्यकता पड़ती है. जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों – तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल(Dishashool), भद्रा(Bhadra), पंचक(Panchank), प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.
बुधवार को कब लगेगा राहुकाल
भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ समय को देखने की परंपरा है। जिसके लिए पंचांग की मदद ली जाती है। पंचांग के अनुसार दिन में पड़ने वाला राहुकाल एक ऐसा समय होता है, जिसमें किए जाने वाले कार्य में बाधा या फिर कहें अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं पंचांग के अनुसार आज बुधवार के दिन राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:10 बजे तक रहेगा.
बुधवार को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल
पंचांग के अनुसार प्रत्येक दिन किसी न किसी दिशा में दिशाशूल रहता है। जिस ओर जाने पर व्यक्ति के काम में तमाम तरह की बाधाएं आती हैं या फिर कहें व्यक्ति को अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन उत्तर दिशा में दिशाशूल रहता है। ऐसे में बुधवार के दिन उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए।
दिशाशूल से बचने का उपाय
पंचांग के अनुसार जिस दिशा में दिशाशूल हो उस ओर जाने से हमें बचना चाहिए, लेकिन यदि जाना बहुत जरूरी हो और आपके पास जाने के सिवा कोई विकल्प न बचे तो फिर आपको दिशाशूल से बचने का उपाय करना चाहिए। मसलन यदि आपको बुधवार वाले दिन उत्तर दिशा में जाना पड़ जाए तो आपको दोष से बचने के लिए धनिया खाकर निकलना चाहिए.
20 जुलाई 2022 का पंचांग
(देश की राजधानी दिल्ली के समय पर आधारित)
विक्रम संवत – 2079, राक्षस
शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
दिन (Day) | बुधवार |
अयन (Ayana) | दक्षिणायन |
ऋतु (Ritu) | वर्षा |
मास (Month) | श्रावण |
पक्ष (Paksha) | कृष्ण पक्ष |
तिथि (Tithi) | सप्तमी प्रात:काल 07:35 बजे तक तदुपरांत अष्टमी |
नक्षत्र (Nakshatra) | रेवती दोपहर 12:50 बजे तक तदुपरांत अश्विनी |
योग (Yoga) | अतिगण्ड सायंकाल 01:44 बजे तक तदुपरांत सुकर्मा |
करण (Karana) | बव प्रात:काल 07:35 बजे तक तदुपरांत बालव सायंकाल 07:47 बजे तक तदुपरांत कौलव |
सूर्योदय (Sunrise) | प्रात: 05:36 बजे |
सूर्यास्त (Sunset) | सायं 07:19 बजे |
चंद्रमा (Moon) | मीन राशि में दोपहर 12:50 बजे तक तदुपरांत मेष राशि में |
राहु काल (Rahu Kaal Ka Samay) | दोपहर 12:27 से 02:10 बजे तक |
यमगण्ड (Yamganada) | प्रात:काल 07:19 से 09:02 बजे तक |
गुलिक (Gulik) | प्रात:काल 10:44 से 12:27 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) | — |
दिशाशूल (Disha Shool) | उत्तर दिशा में |
भद्रा (Bhadra) | — |
पंचक (Pnachak) | 16 जुलाई 2022 को पूर्वाह्न 04:17 से 20 जुलाई 2022 को रात्रि 12:50 बजे तक |
(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)