भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा उच्च न्यायालय केआदेशानुसर निराकरण करने के संबंध में जारी आदेशों के परिपालन में निगम प्रशासन ने प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम भोपाल में पदस्थ 20 अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में कार्यभार ग्रहण करने हेतु तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। निगम प्रशासन द्वारा उपरोक्त अधिकारियों के आवेदन पर अलग-अलग अभिमत सहित मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग को प्रेषित किए गए थे जिस पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा17 मई 2022 को जारी आदेश के पालन में तत्काल प्रभाव से उक्त 20 कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।