भोपाल। वेसेरेम संघ के मंडल सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी रोमेश चौबे ने बताया कि संघ के महामंत्री अशोक शर्मा को सौंपा मंडल सचिव का अतिरिक्त कार्यभार एम्पलाय यूनियन की कमर तोडक़र 32 वर्षों से यूनियन के स्तंभ रहे आरके शर्मा संयुक्त महामंत्री वेसेरेम संघ बनाए गए। वेसेरेम संघ में निरंजन कुमार सहायक मंडल सचिव, प्रवीण अवस्थी लोको लाइन उपाध्यक्ष, राजेश यादव मुख्य शाखा उपाध्यक्ष, रविकुमार, सुरेश दांगी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए । शुक्रवार को सभीनव नियुक्त पदाधिकारियों की ढोल नगाड़ों के साथ भव्य रैली निकाली गई उसके बाद लोको लाइन शाखा में सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मण्डल रेल प्रवन्धक कार्यालय में राजेश पांडे मण्डल अध्यक्ष ,जोनल संगठक बी एल मिश्रा,मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष एमएस पुरी, सचिव अशोक सिन्हा, लोको लाइन शाखा सचिव कमलेश परिहार,मुख्य शाखा अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी एवं समस्त टीम द्वारा संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा एवं पूरी टीम का स्वागत जॉइंट महामंत्री जबलपुर जोन के बनाये जाने पर किया गया।