भोपाल । वेसेरेम संघ के मंडल सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी रोमेश चौबे ने बताया कि मजदूर संघ की कार्यकारिणी को अन्य न्यायालयों की तरह इंडस्ट्रियल कोर्ट द्वारा भी पुन: वैध किया गया संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि संघ से निष्कासित अध्यक्ष आरपी भटनागर व उनके पुत्र अमित भटनागर द्वारा उनके निष्कासन व वर्तमान संघ कार्यकारिणी को चुनौती देने संबंधी याचिका औद्योगिक न्यायालय जबलपुर में लगाई थी जिसे कोर्ट ने गुरूवार को खारिज कर दिया जिससे अब भटनागर पिता पुत्र की आखिरी उम्मीद पर भी पानी फिर गया। इससे पूर्व उच्च न्यायालय एवं औद्यागिक न्यायालय भोपाल ने इसी प्रकार की याचिकाओं पर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, महामंत्री अशोक शर्मा सहितं पूरी टीम को मान्यता दी थी। भोपाल मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा,जोनल संगठक बीएल मिश्रा, केएन गुप्ता , कमलेश परिहार ,आलोक त्रिपाठी ,अशोक दुबे,अशोक सिन्हा, हरिओमशरण मिश्रा, प्रवीण अवस्थी , चंद्रशेखर साहू ,मनीष जोशी ,राजेश यादव ,हेमराज सिसोदिया आदि ने इसपर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महामंत्री अशोक शर्मा एवं अध्यक्ष स एम उपाध्याय को बधाई दी।