शुक्रवार को हुआ काछीपुरा समूह की हुई नीलामी
भोपाल। जिले की एकल समूह की 12 में 36 दुकानों की नीलामी शुक्रवार तक हो चुकी है। शेष 21 समूह 53 दुकानों को लेने कोई ठेकेदार सामने नहीं आया। शुक्रवार को विभाग के द्वारा शराब की दुकानों की नीलामी का अंतिम अवसर था। पूर्व में 11 समूह की नीलामी हो चुकी थी और शुक्रवार को एकल समूह काछीपुरा की नीलामी भी हो गई। बांकी अन्य एकल समूह के लिए कोई ठेकेदार सामने नही आया।
विभाग खुद संचालन करेगा दुकानें
राजधानी के मुख्य क्षेत्र एमपीनगर, न्यूमार्केट अरेरा कॉलानी सहित शहर दो तिहाई दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी है। जिनका संचालन स्वयं आबकारी विभाग करेगा। यह बात चर्चा के दौरान जिला नियंत्रक आबकारी सुजेन्द्र मोरी ने बताई। कर्मचारियों की कमी पड़ेगी तो आउस सोर्स के कर्मचारियों से नीलामी से बची सभी दुकानों का संचालन किया जाएगा।
शहर में 33 एकल समूह की 99 दुकान
शहर में देशी व अंग्रेजी शराब की लगभग 99 संचालित की जाती है। जिनमें से आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 36 दुकानों का 12 एकल समूल के रूप में नीलामी की जा चुकी है। शेष बची 21 एकल समूह की 53 दुकानें जिन्हें विभाग के द्वारा संचालित किया जाएगा।
शराब के मूल्यों में कमी, नीलामी में बढ़ोत्तरी
गत वित्तीय वर्ष में राजधानी की देशी व अंग्रेजी की सभी दुकानों की नीलामी एक ही कंपनी के द्वारा ली गई थी। उक्त कंपनी के द्वारा दुकानों की नीलामी में कोई रूचि नहीं दिखाई है। उसका प्रमुख कारण शराब के मूल्यों में 20 प्रतिशत की कमी और दुकानों की नीलामी में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि।