भोपाल। राजधानी के खजुरी कलां क्षेत्र में भूमि के डायवर्सन की राशि मालिकों द्वारा जमा नहीं की गई है। जिसकी वसूली के लिए एमपी नगर वृत्त तहसीलदार द्वारा बकाया दरों की संपत्ति को सील कर कुर्क करने के आदेश किए गए है। एमपी नगर वृत्त के तहसीलदार मनीष शर्मा ने बताया की हमारे द्वारा के बकाया दारों से भूमि डायवर्सन शुल्क जमा करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उनके द्वारा राशि जमा करने में रुचि नहीं दिखाई गई। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह तक राजस्व की वसूली के लिए अधिकारियों का अधिक दबाव रहता है। वर्तमान में राजधानी में ही करोड़ों रुपए डायवर्सन राजस्व की वसूली बकाया है। एमपी नगर वृत्त के डायवर्सन की राजस्व वसूली मेहताब सिंह खजुरी कलां से 580000/, शिल्पी रियलिटीज से 374131/, कल्लू खां एवं नरेंद्र भगत से 90106, यशोदा पत्नी रामकरण पटेल से 10120/, मनोज सिंह 184800/, देवनाथ गिरी 4840/, सुजाता बाग 6600/, दीपाली दुरवास धुलकर 48840/ की संपत्ति को 7 फरवरी 2022 तक जमा करने आदेश किए गए हैं। उसके बाद कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।