
टोक्यो ओलिंपिक-2020 में भारत के लिए रविवार का दिन मिला जुला रहा. मैरी कॉम, पीवी सिंधु और मनिका बत्रा ने शानदार जीत हासिल की ती वहीं पुरुष हॉकी टीम ने निराश किया. निशानेबाजी में भी भारत का अपेक्षित सफलता नहीं मिली. अब आज के दिन यानी सोमवार को भारत 10 खेलों में दम दिखाएगा. सोमवार को महिला हॉकी टीम मैदान पर होगी और उसके सामने होगी मजबूत जर्मनी की चुनौती. वहीं मनिका बत्रा अपने तीसरे दौर का मुकाबला खेलेंगी. मुक्केबाजी में आशीष कुमार अपनी किस्मत आजाएंगे तो वहीं तीरंदाजी में पुरुष टीम रेंज पर अपनी किस्मत आजमाएगी. पुरुष एकल वर्ग में इतिहास रचने वाले सुमित नागल दूसरे दौर में अपनी चुनौती पेश करेंगे.
भारत का अभी तक का प्रदर्शन देखा जाए तो मीराबाई चानू के सिवाए कोई और खिलाड़ी देश को पदक नहीं दिला सका है. भारत को कुछ झटके भी लगे हैं जहां वह पदक जीतने से चूक गया. हम आपको बता रहे हैं टोक्यो ओलिंपिक में चौथे दिन भारत का कार्यक्रम.
टोक्यो ओलिंपिक के चौथे दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है (भारतीय समयनुसार)
तीरंदाजी:
सुबह 6 बजे : भारत (प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप राय) बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन.
सुबह 10 : 30 बजे पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल
दोपहर 12: 45 बजे मेडल राउंड
बैडमिंटन:
भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 10 मिनट से : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच.
मुक्केबाजी:
दोपहर तीन बजकर छह मिनट से : आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड आफ 32 मुकाबला.
तलवारबाजी:
सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर : सी भवानी देवी बनाम नादिया बेन अजिजि (ट्यूनीशिया), महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल आफ 64 मुकाबला.
हॉकी:
शाम पांच बजकर 45 मिनट पर : भारत बनाम जर्मनी, महिला पूल ए मैच
सेलिंग:
सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर : विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस
सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर : नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस
निशानेबाजी:
सुबह छह बजकर 30 मिनट से : मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट स्पर्धा दूसरा दिन
दोपहर 12 बजकर 20 मिनट : पुरुष स्कीट फाइनल
तैराकी:
दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से : साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट-2
टेबल टेनिस:
सुबह छह बजकर 30 मिनट से : अचंता शरत कमल बनाम टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर
सुबह साढ़े आठ बजे : सुतिर्था मुखर्जी बनाम यू फू (पुर्तगाल)
दोपहर 12 बजे से : मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (आस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर
टेनिस:
सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद तीसरा मुकाबला : सुमित नागल बनाम डेनिल मेदवेदेव (रूस ओलिंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर
ये भी पढ़ें-