भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कैरोना पीडि़तों की मदद के लिए 11 लाख रुपए की राशि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की है। उन्होंने इस राशि के चेक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपे। श्री मलैया ने 5 लाख की राशि का चेक स्वयं के खाते से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तथा 6लाख की राशि का चेक उनके पिता विजय कुमार मलैया की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया गया है।
Post a Comment