जबलपुर। मप्र की उप राजधानी जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की आई जांच रिपोर्ट में एक आईपीएस सहित 17 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं आज तीन पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जिनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें एक मरीज संदीप तिवारी है जो भोपाल से कुछ दिनों पहले पाटन आए थे। उन्हें पाटन छात्रावास में क्वारेंटाइन में रखा गया था। जबलपुर आ रहा था उसे नाके पर पकड़ लिया गया है। उसे नाके से सीधे अस्पताल ले जाया गया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दूसरी रिपोर्ट आईपीएस अधिकारी गढ़ा सीएसपी रोहित केशवानी की भी पॉजिटिव आई है। श्री केशवानी जावेद को लेने नरसिंहपुर गए थे। आज दोपहर में मिली 77 रिपोर्ट में से 17 को अंडर प्रोसेस रखा गया है। शेष रिपोर्ट परीक्षण में निगेटिव पाई गई। जबकि एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया।
साभार यस भारतीय
Post a Comment