जबलपुर में करोना की दस्तक, चार लोगों की जांच पॉजिटिव होते ही हड़कम्प
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज दिल्ली से आये चार लोग कोरोना वायरस से पीड़ित की जानकारी मिली है। इनमें से 3 पीड़ित एक ही परिवार के हैं। चारों को सेनेटराइज किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक पूरी दुनियां में हाहाकार मचाने वाले करोना वायरस ने जबलपुर में भी हड़कम्प मचा दिया है। विदेश से लौटे जबलपुर के चार नागरिकों की जांच में करोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि जबलपुर के रहने वाले दो परिवारों के चार सदस्य जर्मनी और थाईलैंड गए थे। वहां से लौटने पर जबलपुर में हुई जांच में उनके शरीर मे कोरोना के लक्षण पाए जाने की पुष्टि की गई है। चारों को विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
Post a Comment