बैरसिया। नगर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही शिवालयो में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे जहां भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र धतूरा दूध फूलों आदि द्वारा अभिषेक किया गया। साथ ही नगर में हिंदू उत्सव समिति द्वारा शिव रात्रि चल समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के भक्त गण उपस्थित थे भक्तगण ढोल नगाड़ों की धुन पर भगवान भोलेनाथ के जयकरो के साथ समारोह में नाचते थिरकते चल रहे थे, वही नगर के अन्य मंदिरों पर भी भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी दिखाई दी। नगर के राज नंदिनी पैलेस स्थित मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य सिंगार किया गया था। जिसके दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे साथी शिवालयों के बाहर खीर प्रसादी वितरित भी किया गया
Post a Comment